फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Car collides with moped, husband killed, wife injured

Fatehpur News: मोपेड से टकराई कार, पति की मौत, पत्नी घायल

Sat, 04 Oct 2025 06:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Car collides with moped, husband killed, wife injured
फाइल फोटो-19-संतोष। स्रोत परिजन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार, मोपेड से टकरा गई। हादसे में मोपेड सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। कार लेकर चालक भाग निकला। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुल्तानगढ़ गांव निवासी संतोष (60) किसान थे। वह शुक्रवार को पत्नी सुनीता को मोपेड से मऊदेव गांव किसी काम से लेकर जा रहे थे। वह गांव से करीब 500 मीटर दूर इंदू के नलकूप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आई कार, मोपेड से टकरा गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने से मोपेड से उछलकर संतोष सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां संतोष की मौत हो गई। सुनीता सड़क के दूसरी ओर गिरी थी, उन्हें मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के कोई संतान नहीं थी। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि कार लेकर चालक भाग निकला है। परिजन की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार सवार एक स्कूल का शिक्षक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed