{"_id":"57f2a5584f1c1b093426fc6d","slug":"captain-on-the-road-the-missing-subordinates-sweat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कप्तान,मातहतों का छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कप्तान,मातहतों का छूटा पसीना
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ज्वालागंज में चेकिंग करते एसपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी कार्यालय से दोपहर 12 बजे ड्यूटी के निरीक्षण के लिए निकले। तांबेश्वर मंदिर में कलस्टर मोबाइल चेक किए। मंदिर के आसपास होने वाले महिलाओं संग छेड़खानी की घटनाएं रोकने के निर्देश दिए। वीआईपी रोड से जिला अस्पताल के पास पहुंचे।
ड्यूटी पर लगे सिपाहियों को चेक किया। बाकरगंज चौकी इंचार्ज मुमताज खान को फटकार लगाई। ट्रिपलिंग पकड़े जाने पर सीधे पुलिस लाइन का रास्ता देख लेने की हिदायत दी। ज्वालागंज में कोतवाल आरके पंाडेय और एसएसआई राजेंद्र सिंह वाहनों की चेकिंग करते मिले।
इन्हें संदिग्धों की धरपकड़ करने और घटना होने पर तत्कान नाके बंदी के निर्देश दिए। वर्मा चौराहे पर एसपी को जाम देख पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। एसपी ने फंसी ट्रैफिक में एंबुलेंस को रास्ता दिलाया। इलाहाबाद बैंक में चेकिंग के दौरान भीड़ को देखकर मैनेजर से बात की। फालतू बैंक में बैठने वालों पर मैनेजर को लगाम लगाने के निर्देश दिए।