{"_id":"66c8df7e4315d4994f054014","slug":"candidate-found-unconscious-in-front-of-the-center-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-120045-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: केंद्र के सामने बेसुध मिला परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: केंद्र के सामने बेसुध मिला परीक्षार्थी
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा देने आया युवक राजकीय इंटर कालेज गेट के बाहर बेसुध हालत में मिला। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पास से परीक्षा का प्रवेशपत्र मिला है। प्रवेश पत्र के अनुसार कन्नौज जिले का विनोद कुमार है। वह पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने आया था। ई-रिक्शा में ही बेसुध हालत में बैठा था। उसे रिक्शा चालक ने सेंटर के सामने जबरदस्ती उतारा, तो वह जमीन पर गिर गया। ये देख तैनात पुलिस कर्मी उसकी सहायता को दौड़े। उसे पानी की छींटें मारकर सामान्य करने की कोशिश की, बेसुध होने पर जिला अस्पताल भेजा। संवाद
कंट्रोल रूम से हर केंद्र की रही निगरानी
फतेहपुर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र की सीसीटीवी कैमरों की जरिए निगरानी की गई। कंट्रोल रूम का डीएम सी. इंदुमति व एसपी धवल जायसवाल ने निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र एएस इंटर कॉलेज, अमर शहीद जोधा सिंह अटैया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। ड्यूटी में तैनात कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए।