फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Butcher shot in leg in police encounter, brother-in-law absconding

Fatehpur News: पुलिस मुुठभेड़ में कसाई के पैर में गोली लगी, साला फरार

Fri, 17 Mar 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Butcher shot in leg in police encounter, brother-in-law absconding
औंग(फतेहपुर)। पुलिस मुुठभेड़ में संरक्षित पशु की हत्या की फिराक में मौजूद कसाई के पैर में गोली लगी, जबकि उसका रिश्ते में साला भाग निकला। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और टीम को 25 हजार का इनाम दिया।
विज्ञापन

औंग थाने के कौड़िया रोड पर बुधवार रात संरक्षित पशु की हत्या के लिए शातिर की मौजूदगी की पुलिस को खबर लगी। स्वॉट टीम प्रभारी अनिरुद्घ द्विवेदी और थानाध्यक्ष वृंदावन राय की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि भनक लगने पर शातिरों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की ओर से बचाव में फायरिंग की गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से रजौड़ा कोड़ा, जहानाबाद निवासी इश्तियाक उर्फ कब्लू घायल हो गया।
विज्ञापन

इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साला ललौली कस्बा निवासी मिंटू भाग निकला। पुलिस रात को कांबिंग करती रही, लेकिन मिंटू का कोई पता नहीं लगा। पुलिस को मौके से एक संरक्षित पशु, धारदार हथियार, एक बाइक व तमंचा बरामद हुआ। आरोपी कब्लू के खिलाफ जहानाबाद थाने में संरक्षित पशु की हत्या के पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा चार अन्य मुकदमे हैं। वहीं मिंटू पर ललौली थाने में चार मुकदमे हैं। घायल की हालत में सुधार आने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed