फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Businessmen fear in the hearts , the entire city is locked in stores

व्यवसायियों के दिलों में खौफ चेहरे पर आक्रोश, समूचे शहर की दुकानों में रही तालाबंदी

Mon, 13 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Businessmen fear in the hearts  , the entire city is locked in stores

सर्राफा कारोबारी समेत दो कारोबारियों की सरेशाम हत्याकांड के बाद सभी व्यापारी संगठन एक रास्ते पर आ गए और लचर कानून व्यवस्था को कोसते रहे।बाजार बंद करके आक्रोश जताने के लिए न किसी को आवाहन की जरुरत पड़ी और न ही किसी व्यापारी संगठन की। सभी अपने साथियों को अंतिम विदाई पर कांधा देने के लिए भारी संख्या में पहुंचे रहे। 

विज्ञापन

शहर के मुख्य चौक बाजार में सुबह कोई भी सर्राफा कारोबारी दुकान खोलने के लिए नहीं पहुंचा। व्यापारी बदमाशों की गोलियों को शिकार हुए मृतक साथियों के अंतिम दर्शन के लिए। चौक बाजार के सारे प्रतिष्ठानों ताला लटकता दिखा।
विज्ञापन


हरिहरगंज, कलक्टरगंज, वर्मा चौराहा, बाकरगंज, जीटी रोड, सिविल लाइंस इलाकों में दुकानें बंद रही हैं। व्यापारी नेता किशन मेहरोत्रा ने घटना की निंदा करके बताया कि व्यापारियों के साथ वारदातें आम हो गई है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन कभी भी सोचनीय कदम नहीं उठाते हैं। उधर, व्यापारी नेता राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। जहां भी चाहे वहां व्यापारियों के साथ घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। इसी तरह रविप्रकाश दुबे और फरहत अली ने एसपी से शहर में बिगड़ी चेकिंग व्यवस्था को लेकर कोसा है। सभी व्यापारियों के चेहरों में घटना की नाराजगी रही है। पुलिस को बार-बार उन्हें समझा बुझाकर शांत करना पड़ा। वहीं उनके दिलों में खुद की सुरक्षा को लेकर खौफ नजर आया। उनके जेहन में डबल मर्डर की बड़ी घटना ने घर बना लिया है। समूचे बाजार और इलाकों में घटना की चर्चाएं होती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सत्तापक्ष के हस्ताक्षेप पर पुलिस नहीं कर पा रही काम-केंद्रीय मंत्री
- सदर विधायक समेत नेताओं को लगा रहा जमघट
- बाईपास में फिर जाम लगाने की विधायक ने कोशिश की
फतेहपुर। जिले की पुलिस सत्ता पक्ष के हस्ताक्षेप के चलते बेबस हो गई। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार की रात व्यवसायियों के पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने के बाद कही है। मंत्री ने बताया कि जिले की पुलिस को सत्ता पक्ष के नेता चला रहे हैं। वह अपने मनचाहे थानेदारों को तैनाती कराती हैं। इसी वजह से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और अपराधों पर काबू पाया नहीं जा सका है। यह हाल पूरे प्रदेश भर का है। उन्होंने बेकाबू अपराधों की पूरा खाका गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सौंपने और अपराधों को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग करेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करके सूबे के अपराधों और व्यवसायियों के दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमें लगाने की मांग करेगी। उन्होंने एसपी सालिगराम वर्मा से मुलाकात की और वारदात से पर्दा जल्द से जल्द उठाने की मांग की है। वहीं सदर विधायक विक्रम सिंह ने भी रात को ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। खागा विधानसभा विधायक कृष्णा पासवान रविवार दोपहर को अंतिम संस्कार में पहुंची। उन्होंने भिटौरा बाइपास पर शवों को रखकर जाम लगाने का आवाहन किया। पुलिस प्रशासन के समझाने बुझाने पर मामला शांत हो सका। वहीं सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed