फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Businessman's statement will decide the direction of investigation on police personnel

पुलिस कर्मियों पर जांच की दिशा तय करेगा कारोबारी का बयान

Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Businessman's statement will decide the direction of investigation on police personnel
फतेहपुर। रेडीमेड कपड़े के कारोबारी ने मुकदमा होने के डर से पुलिस चौकी में जहर खाया था। वह जिस लड़की को साथ ले गया था वह शादी न कराने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी रही थी। कारोबारी के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हैं। कारोबारी ने यह खुलासा अपने बयान में किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी कारोबारी ज्ञान सिंह को चौकी पुलिस ने नौ मार्च को एक युवती को ले जाने के मामले में पकड़ा था। युवक ने शनिवार सुबह चौकी के अंदर जहर खाकर शौचालय में बेल्ट का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया था। पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया था। कारोबारी की हालत में सुधार होने पर रविवार शाम को पुलिस ने बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बयान में ज्ञान सिंह ने बताया कि वह तीन मार्च को कारखाने में काम करने वाली युवती को लेकर पंजाब के लुधियाना गया था। जहां कुछ दिन रुकने के बाद युवती को एक परिचित के पास छोड़कर चला आया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद चौकी में युवती को भी बुला लिया। युवती ने शादी की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी नहीं करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी थी। मुकदमा दर्ज होने के डर से ही उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों की नाराजगी के डर से शादी नहीं करना चाहता था। उधर, पिता रामसिंह ने कहा कि ज्ञान सिंह ने गलत काम किया है। उनका बेटे से कोई मतलब नहीं है।सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बताया कि बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

चौकी इंचार्ज पर सोशल मीडिया पर कमेंट
पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह हैलट में कारोबारी की देखभाल को मौजूद हैं। वह अपनी पिस्टल जमा कर गए हैं। इससे सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सच सामने लाने में मदद मिल सकती है। चौकी में कारोबारी को कब लाया गया। कितने दिनों से बैठाए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed