फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bullion Traders Submit Memorandum, Demand Protection of Livelihoods

Fatehpur News: सर्राफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, आजीविका संरक्षण की उठाई मांग

Wed, 27 May 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bullion Traders Submit Memorandum, Demand Protection of Livelihoods
जयरामनगर। सर्राफा व ज्वेलरी उद्योग संगठन के व्यापारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बाजारों में घटती व्यापारिक गतिविधियों और आर्थिक संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की। व्यापारियों ने सरकार से उद्योग को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं।
विज्ञापन


संगठन अध्यक्ष कुलदीप पप्पन रस्तोगी ने कहा कि भारत का सर्राफा व ज्वेलरी उद्योग केवल व्यापार नहीं है। यह देश की पारंपरिक कौशल विरासत है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था व करोड़ों परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। उद्योग से करीब 3.5 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि सोने के आभूषणों की खरीद को लेकर सरकार की अपीलों के बाद बाजारों में गिरावट हुई है। छोटे व मध्यम व्यापारी हर दिन प्रतिष्ठान खोलने के बावजूद कम बिक्री होने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन



ज्ञापन में सरकार से गोल्ड आयात प्रबंधन को लेकर संतुलित नीति अपनाने की मांग की गई। व्यापारियों ने छोटे व्यापारियों व कारीगरों की आजीविका सुरक्षा देने का आग्रह किया। उन्होंने पुराने सोने के विनिमय पर जीएसटी व पूंजीगत लाभ कर में राहत की भी मांग की। पुराने सोने के वैध लेन-देन के लिए स्पष्ट व पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। संगठन ने उत्तर प्रदेश में साहूकारी लाइसेंस व्यवस्था समाप्त किए जाने के निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष ब्रजेश सोनी, महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोनू रस्तोगी, दीपू रस्तोगी, राज कुमार रस्तोगी, अमित रस्तोगी समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed