{"_id":"6711568e1987a2049003df3e","slug":"bullet-not-found-in-x-ray-mystery-remains-on-empty-kiosk-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-123022-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक्सरे में नहीं निकली गोली, खाली खोखे पर रहस्य बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक्सरे में नहीं निकली गोली, खाली खोखे पर रहस्य बरकरार
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत खागा के संविदा चालक की मौत का रहस्य गुरुवार को भी बरकरार रहा। हालांकि शव के एक्सरे परीक्षण में कहीं पर भी गोली लगने का प्रमाण नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देर शाम तक पुलिस के हाथ नहीं आई है। इससे पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। परिजन भी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। वहीं दंपती की हत्या से खागा पुलिस उलझी रही, इस वजह से संविदा कर्मी की मौत कोई जांच नहीं बढ़ सकी।
हरदों निवासी राघवेंद्र उर्फ सुनील सिंह का शव मंगलवार की रात डीएफसी रेलवे की अपलाइन पर क्षत-विक्षत हालत में मिला था। उसकी बुधवार को शिनाख्त हुई थी। उसकी मोटरसाइकिल, 315 बोर कारतूस के खोखे, टूटा हुआ चश्मा बरामद हुआ था। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे कराया गया। शव पर गोली के निशान नहीं मिले है। शव मिलने वाली जगह से कुछ दूर खून आदि सामान मिलने पर पुलिस इस घटना को साजिश मान रही है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद काफी चीजें स्पष्ट होंगी।