{"_id":"607c814b8ebc3e8d033465d3","slug":"bukhar-fatehpur-news-knp6242135169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद से आए प्रवासी की मौत, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद से आए प्रवासी की मौत, दहशत
विज्ञापन
बिंदकी। जहानाबाद थानाक्षेत्र के बचनीपुर गांव में अहमदाबाद से घर लौटे प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। प्रवासी की मौत से गांव में दहशत फैल गई। गांव में चार दर्जन लोग बुखार, जुखाम और खांसी की चपेट में है।
बचनीपुर निवासी चुन्नीलाल निषाद का बेटा शिरोमणि (40) अहमदाबाद में मजदूरी करता था। होली पर वह गांव आया था। गांव में उसे बुखार और खांसी की शिकायत हो गई। रविवार को प्रवासी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटी नीलम, राम देवी, बेटा अजय और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रवासी के चाचा प्रभु दयाल, रामा, सुखरानी, छोटेलाल, सभाजीत, धनीराम, फूल कुमारी, मिथलेश, शशिकांत सहित चार दर्जन लोग बुखार और खांसी की चपेट में हैं।
इनका उपचार कृपालपुर, टरुवापुर गांव में झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं। इसी प्रकार बसफरा गांव में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोग संक्रमित होने से भयभीत हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंची। अमौली पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि गांव में टीम भेजकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।