फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Build SP government in 2022: Praveen Singh

केंद्र सरकार ने अंबानी, अडानी के हाथ देश सौंपा-बंटी

Thu, 23 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Build SP government in 2022: Praveen Singh
फतेहपुर। सहिली में हुए जनसंवाद कार्यक्रम एवं किसान चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह यादव उर्फ बंटी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने का आह्वान किया। कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों को बढ़ावा देने के साथ उनका कर्ज माफ कर रही है। इसका बोझ गरीब जनता को झेलना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान बेहाल है। उन पर जबरन तीन नए कृषि कानून थोपे जा रहे हैं। डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों ने लोगों की गृहस्थी पटरी से उतार दी है।
विज्ञापन

कहा सपा सरकार के कराए कार्यों का फीता योगी सरकार काट रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा सरकार आने पर प्रदेश में 300 यूनिट बिजली फ्री देने के साथ ही 10 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराने का वादा किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव और संचालन मुलायम सिंह यूथ के जिला उपाध्यक्ष ठा. सतीश राज सिंह ने किया। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमित मौर्य, बार अध्यक्ष जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह, संगीता राज पासी, डीजी कुशवाहा, विजय सिंह, जंग बहादुर सिंह मखलू, अरुणेश पांडेय, अशोक सविता, रवींद्र यादव, दयालू गुप्ता और राजू साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद। अमौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में भी शाम को सपा की ओर से जनसंवाद एवं किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह यादव ने लोगों से सपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, परवेज मंसूरी, राजू कुर्मी, दीपक वर्मा, जय करण यादव, राजेंद्र निगम, डॉ. रंजीत पटेल, शेखर, रामबरन वर्मा, अनवर यादव, जय करण यादव, जयभान निषाद, कुश वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed