फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BSP leaves open After SP

सपा के बाद अब बसपा ने खोले पत्ते

Fri, 01 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
BSP leaves open After SP
मायावती - फोटो : PTI

अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सपा के बाद बसपा ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिले की तीन सीटों पर काबिज पार्टी ने अपने सिटिंग विधायकों से छेड़छाड़ नहीं की। बसपा के कद्दावर चेहरे एवं पूर्व विधायक मुरलीधर को सूची से बाहर कर दिया गया है जबकि जहानाबाद से चुनाव हारे समीर त्रिवेदी पर पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र बदल कर दांव खेला है।

विज्ञापन


पिछले विधान सभा चुनाव में बसपा ने बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से सुखदेव प्रसाद वर्मा, अयाह शाह विधानसभा से पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, हुसैनगंज विधानसभा से मोहम्मद आसिफ, खागा विधान सभा से पूर्व विधायक मुरलीधर, सदर विधानसभा से जितेंद्र लोधी और जहानाबाद विधानसभा से समीर त्रिवेदी को उतारा था।
विज्ञापन


जिले की इन आधा दर्जन सीटों पर बसपा ने बिंदकी, अयाह-शाह व हुसैनगंज पर कामयाबी का झंडा गाड़ा था। तीन सीटें बसपा ने गवंा दी थी। मिशन 2017 के लिए बसपा ने प्रत्याशियों की जो सूची जारी है कि उसमें मुरलीधर व जितेंद्र लोधी के नाम नदारद हैं। सिटिंग सीटों से पार्टी ने किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करते हुए इन्हेें रिपीट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपीट की फेहरिस्त में जहानाबाद सीट से चुनाव हारे समीर त्रिवेदी को शामिल किया गया है। जिन्हें सदर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं खागा विधानसभा चुनाव हारने वाले पार्टी के कद्दावर चेहरे रहे मुरलीधर को प्रत्याशिता की सूची से बाहर कर महेंद्र गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है।


जहानाबाद विधानसभा सीट से राम नारायन निषाद की उम्मीदवारी पर पार्टी ने भरोसा किया है। बसपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने जो फैसला लिया है उसे अंजाम-ए-शिखर तक पहुंचाने की प्रत्येक कार्यकर्ता ने ठान ली है। जिले की हर सीट पर बसपा की फतह तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed