फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother-in-law bites off brother-in-law's ear.

Fatehpur News: बहनोई ने दांत से काटकर साले का कान किया अलग

Sun, 04 Oct 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law bites off brother-in-law's ear.
जाफरगंज। गाली-गलौज का विरोध करने पर बहनोई ने दांत से साले का कान काटकर अलग कर दिया। हमले में चेहरे पर भी चोट आई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ निवासी राहुल कुमार ने बताया कि बहन आकांक्षा देवी की शादी बकेवर थाना क्षेत्र के सकूराबाद निवासी नीरज के साथ हुई है। 18 जुलाई को आकांक्षा का अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव हुआ था। राहुल ने बताया कि 28 जुलाई को अस्पताल में नीरज और उसकी मां सुनीता ने आकांक्षा के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन

इसके बाद वह 29 जुलाई को बहन को घर ले आया। राहुल ने बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 10 बजे नीरज उसके घर पहुंचा और जरूरी बात करने के बहाने उसे सुल्तानगढ़ में रहने वाली मुंहबोली बहन अनीता के घर ले गया। वहां राहुल के चाचा जयचंद्र भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान नीरज ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने राहुल को पीटकर उसका कान काटकर अलग कर दिया। जाफरगंज प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed