फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   broken,ex MLA,fathepur news,last farewell,perty boundries

गार्ड आफ ऑनर: पूर्व विधायक की आखिरी विदाई में टूटी दलीय सीमाएं

Sun, 28 Feb 2021 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
broken,ex MLA,fathepur news,last farewell,perty boundries
पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते बिंदकी कोतवाल सतेंद्र सिंह व अन्य पुलिस के जव? - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। कांग्रेस के पूर्व विधायक व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमदत्त तिवारी की अंतिम यात्रा में रविवार को हुजूम उमड़ पड़ा। प्रशासन के गार्ड आफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दलगत सीमाएं टूट गईं। हर राजनैतिक पार्टी से पहुंचे नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले नगर भ्रमण को निकली शव यात्रा में जगह-जगह पर फूल बरसते रहे।
विज्ञापन

कई जगह पर श्रद्धांजलि सभाएं भी हुईं। हर किसी की आंख अपने नेता की आखिरी विदाई की बेला में छलछला उठी।
बिंदकी के हजरतपुर ठठराही मोहल्ला स्थित पूर्व विधायक के आवास पर सुबह से ही शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए लोग पहुंचने लगे थे।
राजनैतिक दलों के नेताओं का भी जमघट लगना शुरू हो गया था। दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा थे। दोपहर 12 बजे पूर्व विधायक का शव दयानंद इंटर कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कॉलेज के प्रबंधक रह चुके हैं और इस शिक्षण संस्थान की बेहतरी के लिए हरदम तत्पर रहते थे। यहां कॉलेज स्टाफ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद अंतिम यात्रा अंबेडकर चौराहा, गांधी चौराहा होते हुए सराफ बाजार पहुंची। व्यापारियों ने खजुहा चौराहे पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद आर्य समाज रीति रिवाज से मुगल रोड की नहर के पास दोपहर सवा दो बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इसके पहले कोतवाल सत्येंद्र सिंह व एसएसआई प्रदीप कुमार ने गार्ड आफ ऑनर दिया। सलामी देने को एसडीएम प्रियंका व डीएसपी योगेंद्र मलिक भी मौजूद रहे।
हर दल अजीज थे प्रेमदत्त
पूर्व विधायक की निर्विवाद छवि का ही असर रहा कि उन्हें आखिरी विदाई देने को हर दल से नेता पहुंचे। भाजपा से जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, पूर्व न्याय मंत्री ग्रीस नारायन दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, रमाकांत त्रिपाठी व हर नारायन दुबे, सुरेश शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।
कांग्रेस से पूर्व सांसद राकेश सचान, जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, रमाकांत बाजपेई, बिंदकी के पूर्व चेयरमैन अरविंद गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।
सपा से राज्य सभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, पूर्व सदर पालिका चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू, ऊषा मौर्या और बसपा से नगर अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला पार्टी के लोगों को लेकर लोकप्रिय नेता की आखिरी विदाई में शामिल हुए।
सीनियर को सलाम करने पहुंचे अधिवक्ता
पूर्व विधायक जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता थे। वह अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणा श्रोत थे। यही वजह थी कि उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी पहुंचे थे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ता को अपनी टीम के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

तीन को शांति पाठ
पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी के आवास में बुधवार को शांति पाठ का आयोजन किया गया है। शांति पाठ सुबह 11 बजे से शुरू होगा। यह जानकारी उनके भतीजे भानू तिवारी ने दी।

पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते कारागार राज्य मंत्री जय कुमा?

पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते कारागार राज्य मंत्री जय कुमा?- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed