{"_id":"675dc1c45101b9fe49090566","slug":"bridge-of-death-in-gt-road-pedestrians-in-danger-due-to-breaking-of-six-feet-fatehpur-news-c-217-1-fth1004-125896-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जीटी रोड में मौत की पुलिया, छह फीट टूटने से राहगीरों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जीटी रोड में मौत की पुलिया, छह फीट टूटने से राहगीरों को खतरा
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज चौराहे से शांतिनगर रोड की पुलिया तक खतरा मंडरा रहा है। यह पुलिया सड़क किनारे फुटपाथ तक करीब छह फीट तक धंस चुकी है। यहां पहले कई हादसे हो चुके हैं। घने कोहरे की वजह से हादसों की आशंका और बढ़ गई है।
ज्वालागंज-शांतिनगर जीटी रोड व्यस्ततम सड़कों में से एक है। इसी रोड से खागा, थरियांव, बिलंदा और हसवा समेत अन्य कस्बे के लोग शहर आते-जाते हैं। यहां स्थित निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज के बगल में एक नाला है। यहां की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। यह सड़क किनारे से करीब छह फीट धंस चुकी है। कॉलेज की तरफ की पुलिया आंशिक क्षतिग्रस्त है, लेकिन कॉलेज के सामने वाले हिस्से की पुलिया फुटपाथ तक टूटी है। इससे पूरा फुटपाथ बाधित है।
वहीं, इस टूटे हुए हिस्से के आसपास कोई बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। दूर से यह पुलिया नजर नहीं आती है। नजदीक से ही दिखती है। तेज रफ्तार या कोहरे में किसी अनहोनी को नकारा नहीं जा सकता है। यहां तीन दिन पहले हादसा भी हो चुका है। बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगाई, जिससे रोड पर गिरकर चोटिल हो गया। गनीमत रही कि नाले में नहीं गिरा। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक माह पहले एक बाइक सवार नाले में घुस चुका है। इससे पहले एक सब्जी की ठेलिया और एक तांगा वाला भी गिर चुका है। समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में घने कोहरे के दौरान कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
पटेल नगर निवासी राहगीर प्रभु जी ने बताया कि वह एक काम से थरियांव गए थे। लौटते समय ज्वालागंज में पुलिया अचानक नजर आई। हादसा होते-होते बचा। पुलिया फुटपाथ तक टूटी है और काफी खतरनाक है।
स्थानीय दुकानदार अहमद ने बताया कि इस पुलिया में अक्सर हादसे होते रहते हैं। एक माह पहले ही बाइक सवार गिरा था। इसमें बग्घी और सब्जी की ठेलिया भी गिर चुकी है। चार-पांच साल से दिक्कत बनी हुई है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन ठीक नहीं हो सकी।
पुलिया टूटने का मामला संज्ञान में है। इसके निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग से बातचीत हुई है। जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा।
-रवींद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका