फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Both husband and wife have three fireworks

पति व पत्नी दोनों रखते हैं तीन-तीन असलहे

Sat, 13 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Both husband and wife have three fireworks

बसपा प्रत्याशी एवं एमएलसी अशोक कटियार के घर में

विज्ञापन
एक-दो नहीं पूरे आठ असलहेे हैं। वह और उनकी पत्नी विनोदिनी तीन-तीन असलहों के मालिक हैं। बेटा भी दो असलहों का मालिक है। यह दीगर है कि उन पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है। अशोक कटियार के पास करोड़ों रुपये कीमत के तीन बंगले हैं। इनमें दो बंगले कानपुर व एक बंगला नोएडा में है। घर में सोना-चांदी के साथ आभूषणों की फेहरिस्त में डायमंड भी शामिल है।

बसपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान एमएलसी अशोक कटियार अकूत संपत्ति के मालिक हैं तो रौब में भी किसी से कम नहीं है। घर में नकदी की बात की जाए तो उनके पास 5,40,360 रुपये, पत्नी विनोदनी के पास 3,10,520 रुपये व पुत्र वरुण के  पास 3,07,590 रुपये नकद है। उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में 20 लाख 1 हजार 895 रुपये का निवेश कर रखा है।

वर्ष 2014 में भरे गए आयकर में निवर्तमान एमएलसी ने 24,99,584 रुपये, पत्नी 36,08,670 रुपये और पुत्र के नाम 82,75,887 रुपये का रिटर्न दाखिल किया गया है। एमएलसी के नाम एक रिवाल्वर, एक राइफल व एक डबल बैरेल है। पत्नी के नाम भी एक रिवाल्वर, एक राइफल व एक सिंगल बैरेल है। बेटे के नाम एक रिवाल्वर व एक राइफल है।

5 करोड़ 25 लाख व एक करोड़ 70 लाख का रिहाइशी ठिकाना कानपुर में बनाने वाले निवर्तमान एमएलसी ने 13 करोड़ रुपये का एक बंगला पत्नी के नाम नोएडा में बनवा रखा है।

कृषि के क्षेत्र में कई स्थानों पर करोड़ों रुपये की जमीन रखने वाले अशोक कटियार के नाम 923.54 ग्राम सोना व तीन किलो चांदी के साथ 60.170 ग्राम डायमंड का एक आभूषण भी है। पत्नी के पास 4 लाख 98 हजार 930 रुपये का सोना व डेढ़ लाख रुपये कीमत के चांदी के आभूषण हैं।

बेटे के पास 4 लाख 25 हजार 800 रुपये की कीमत का सोना है। यह दीगर है कि अकूत संपत्ति के मालिक के पास एक भी वाहन नहीं है। बेटा जरूर 5 लाख 56 हजार रुपये कीमत के वाहन में सवारी करता है। सपा प्रत्याशी दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव के सामने दावा करने उतरे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्टी से निलंबित राम शरण यादव के पास अचल संपत्ति नहीं है।

निर्दलीय प्रत्याशी के पास पांच लाख रुपये नकद और पत्नी के पास 10 हजार रुपये की नकदी है। साढ़े तीन लाख रुपया बैंक में है। जेवरातों की बात करें तो घर में 100 ग्राम सोना व एक किलो चांदी है। एक लाख 20 हजार रुपये का एक बीमा है। उनके पास एक बोलेरो है। आपराधिक इतिहास में एक मामला सदर कोतवाली में मारपीट का दर्ज है, जो सीजीएम कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed