फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bomb blast in fatehpur

देशी बम से भेड़ पालक का हाथ उड़ा, बेटा भी घायल

Sun, 27 Sep 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
bomb blast in fatehpur
हसवा थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा स्थित एक कोल्ड स्टोर के सामने जंगल में पालीथिन में बंधा देशी बम मिला। भेड़ पालक व उसके बेटे ने उसे खोला तो वह फट गया । इससे भेड़ पालक का हाथ उड़ गया और बेटा भी घायल हो गया।
विज्ञापन

बिलंदा ( सरांय सईद खां) निवासी मित्तल पाल अपने बेटे राजेश पाल के साथ शनिवार को भेड़ जंगल में चरा रहा था। एक कोल्ड स्टोर के सामने तालाब के पास जंगल में पालीथिन में कुछ पड़ा था। भेड़ पालक े उसे उत्सुकतावश लकड़ी से देखने लगा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब पालीथिन नहीं खुला, तो हाथ से पालीथिन खोलने लगा। पालीथिन खोलते ही देशी बम फट गया। जिससे भेड़ पालक की एक हाथ की सभी अंगुलियां उड़ गर्इं। पास में खड़ा बेटा राजेश भी घायल हो गया। घायलों को कस्बे के एक झोलाझाप के पास ले गए। उसके मना करने पर वह सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर से डाक्टरों हैलट कानपुर रेफर कर दिया है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज उपेंद्र नाथ राय का कहना कि मामले की जानकारी नहीं है। पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed