फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Body of woman found hanging identified

Fatehpur News: फंदे से लटकी महिला के शव की शिनाख्त

Sun, 31 May 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Body of woman found hanging identified
असोथर। थाना क्षेत्र के बेसड़ी मोड़ के पास शुक्रवार सुबह पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटका मिला महिला के शव की पहचान शनिवार को हो गई । महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव के भोला सिंह के डेरा निवासी सपना देवी पत्नी पुनीत सिंह रूप में हुई। महिला की मौत के पीछे पति के अलगाव का कारण होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बेसड़ी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह महिला का पेड़ पर फंदे से लटका देखा था। महिला के चचेरे ससुर विजय कुमार डायल 112 में होमगार्ड हैं। उन्होंने शव की पहचान की। महिला मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है। पति पुनीत व उसके भाई भी कई साल से गुजरात में रहते हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व सपना देवी ने गुजरात में पुनीत से शादी की थी। दंपती की तीन पुत्रियां खुशबू देवी, नेहा देवी और नंदिनी देवी हैं। पुनीत सिंह ने करीब चार वर्ष पूर्व गुजरात में दूसरी शादी कर ली। वह दूसरी पत्नी के साथ गुजरात में रहता है। उसका गांव में कम ही आना-जाना रहता है। बड़ी पुत्रियां खुशबू और नेहा भी पुनीत के साथ रहती हैं। सबसे छोटी पुत्री नंदिनी मां सपना व दादी प्रभा देवी के साथ गांव में रहती थी।
विज्ञापन

पति पुनीत के घर नहीं आने से तनाव में रहती थी। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पति से अलगाव की वजह से महिला परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed