फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Body of missing teenager found on banks of Rind River; drowning suspected.

Fatehpur News: रिंद नदी किनारे मिला लापता किशोर का शव, डूबने की आशंका

Mon, 22 Jun 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Body of missing teenager found on banks of Rind River; drowning suspected.
फाइल फोटो-09-रोहित। स्रोत: परिजन
जहानाबाद। घर से लापता किशोर का शव रविवार को रिंद नदी के किनारे पड़ा मिला। सोशल मीडिया पर शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। यहां परिजन ने शव की शिनाख्त की। किशोर की नदी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी राजवीर का पुत्र रोहित (17) शनिवार करीब तीन बजे घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह रिंद नदी के पुराने पुल के पास उसका शव नदी किनारे पड़ा मिला। शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पहुंची और पूछताछ शुरू की। तभी परिजन ने थाने पहुंचकर शव की पहचान की।
विज्ञापन

किशोर के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी स्थित है। पिता राजवीर राजगीरी का काम करते हैं। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुल पर काई होने से फिसलकर नदी में गिरने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

फाइल फोटो-09-रोहित। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-09-रोहित। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed