फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   board result declared

सादे समारोहों में बोर्ड परीक्षा परिणाम की मनाई गई खुशी

Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
board result declared
फतेहपुर। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। शनिवार शाम परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में जश्न सा माहौल दिखा। स्कूलों में प्रधानाचार्य और प्रबंधकों ने छात्र-छात्राओं को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज रघुवंशपुरम में इंटरमीडिएट की छात्रा शालू बाजपेयी 471 अंक पाकर स्कूल टॉपर बनीं। 468 अंक पाकर कृष्णा देवी दूसरे स्थान पर रहीं। इसी स्कूल में हाई स्कूल की छात्र खुशबू भारती 574 अंक पाकर प्रथम, 570 अंक पाकर निखिल तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को फूला माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज राधानगर में इंटरमीडिट की छात्रा नेहा वर्मा ने 92.2 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान पाया। हाईस्कूल की दीक्षा द्विवेदी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने मिठाई खिलाकर बच्चों का सम्मानित किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड में इंटरमीडिएट के छात्र देवांश कुमार ने 467 अंक पाकर स्कूल टॉप किया। हाईस्कूल के अंशुमान त्रिपाठी 573 अंक पाकर टॉपर बनीं। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने टॉपर बच्चों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदर सुहाग इंटर कॉलेज अमरजई के इंटरमीडिएट के छात्र कैफ अंसारी ने 427 अंक पाकर स्कूल टॉप किया। हाईस्कूल के छात्र आयुष राज ने 552 अंक हासिल कर टॉपर बने।
जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, विकास विद्या मंदिर जहानाबाद में इंटरमीडिएट के छात्र हर्षित कुमार ने 93.2 प्रतिशत, प्रिंस शुक्ल ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाईस्कूल के शुभम आनंद ने 96.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया। इसी स्कूल की छात्रा आराध्या ने 95.8 प्रतिशत अंक पाया। स्कूल प्रबंधक भोला उत्तम ने टॉपर बच्चों को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाई। बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार, पटेल इंटर कॉलेज जोनिहां, नेहरू इंटर कॉलेज बिंदकी में स्कूल बंद होने के बाद छात्र परिणाम देखने स्कूल पहुंचे।
हसवा प्रतिनिधि के अनुसार, सरला देवी इंटर कॉलेज थरियांव, स्वामी चंद्रदास इंटर कॉलेज हसवा में दोपहर बाद परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र-छात्राओं के आने जाने का सिलसिला जारी रहा।
..........................
बोर्ड परीक्षा 2021 का परीक्षार्थियों की संख्या पर एक नजर:-
कक्षा.............. बालक..............बालिका
हाईस्कूल-----19946-------17173
इंटरमीडिएट---14702-------17759
.........................................................
फोटो-40 सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में खुशी जताते छात्र-छात्राएं व स्टाफ। संवाद
फोटो-39 - आराध्या तिवारी का मुंह मीठा कराते परिजन। संवाद
परीक्षा परिणाम देख झलक पड़े आंसू
खागा। यूपी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आने के बाद जब जब छात्र-छात्राओं को सफल होने का पता चला तो उनकी आंख नम हो गई। साथियों को गले लगाकर इस सफलता पर बधाई दी।

विद्यालय परिवार को जब परिणाम के बारे में पता चला तो उन्होंने छात्र व छात्राओं को बुलाकर मुंह मीठा कराया। खागा में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह ने सफल होने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मिठाई खिलाई। यहां हाईस्कूल के छात्र विजय गौतम ने 94.66 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। दूसरे नंबर आदिति मिश्रा 94.33 फीसदी अंकों के साथ रहीं। तीसरे नंबर पर मानसी सिंह ने 93.5 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटरमीटिएट में शालिनी सिंह ने 92 फीसदी अंक हासिल किए। इसी तरह से साधू शरण सिंह इंटर कालेज बरएपुर में परिणाम को देखने के बाद खुशियां मनाई गईं। यहां हाईस्कूल की छात्रा मोनिका सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। दूसरे नंबर कौमुदी सिंह 94 फीसदी अंकों के साथ रहीं। तीसरे नंबर सुमित सिंह 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। इंटर में अर्पित अग्रहरि ने 89.7 फीसदी अंक हासिल किए। पंडित सूर्यपाल रमाशंकर राममूरत पांडेय निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कालेज गुरसंडी-खखरेरू में हाईस्कूल के छात्र शैलेंद्र सिंह ने 90.1 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed