ब्लड लेने के लिए अब देनी होगी ज्यादा फीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक समेत नर्सिंगहोम में भी एक यूनिट ब्लड की फीस बढ़ा दी गई है। अब मरीजों को ब्लड लेने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। हालांकि जननी सुरक्षा योजना, कैदी, विकलांग, एचआईवी, कैंसर व बीपीएल कार्डधारकों के लिए अस्पताल से ब्लड निशुल्क मिलेगा। जिला अस्पताल में अब ब्लड लेने के लिए मरीज को पहले से अधिक शुल्क देना होगा। अभी तक सदर हास्पिटल में भर्ती मरीज और निजी हास्पिटल से आने वाले मरीज को 400 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से शुल्क देना पड़ता था। इनके शुल्क में परिवर्तन किया गया है। अब जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को चार सौ रुपये में ब्लड मिलेगा जबकि निजी हास्पिटल के मरीज को 1050 रुपये शुल्क देना होगा। इसी प्रकार प्राइवेट ब्लड बैंक में भी फीस बढ़ाई गई है। ब्लड के लिए 850 रुपये से बढ़ाकर यह शुल्क 1450 रुपये किया गया है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ . हरगोविंद ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार शुल्क बढ़ाया गया है। मरीजों को निर्धारित शुल्क पर ब्लड उपलब्ध कराया जाएगा।
ब्लड बैंक में सिर्फ दस यूनिट खून
फतेहपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इन दिनों खून की कमी है। ब्लड बैंक में ओ पाजिटिव ब्लड एक भी यूनिट नहीं है जिससे मरीजों को दिक्कत हो रही है। इसके अलावा अन्य यूनिटों के ब्लड भी बेहद कम हैं। ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन अशोक शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में वर्तमान समय में सिर्फ दस यूनिट ब्लड है। इसमें बी निगेटिव एक, एबी पाजिटिव एक, ए पाजिटिव तीन और बी पाजिटिव का पांच यूनिट ब्लड है। बताया कि यदि एक दो रक्तदान कैंप लग जाएं तो समस्या हल हो जाएगी।
मौसम बदलने से बढ़े रोगी
फतेहपुर। सुबह व रात को हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप घर घर बीमारियां बांट रही है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों व बुजुर्गों में हो रहा है। पेट दर्द व वायरल फ ीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल के चिकित्सक दूषित खानपान से बचने, मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दे रहे हैं। बुधवार को प्रत्येक ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। फि जीशियन डॉ. अरविंद सचान, डॉ. आरएन गुप्ता के कक्ष में मरीज व तीमारदार अपनी बारी का इंतजार करते रहे। चिकित्सकों ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है अब लोग मौसमी फल व ताजा भोजन करें। साथ ही पानी उबालकर ही पीयें तो बीमारी से बचे रहेंगे। बच्चों के शरीर से ऊनी गर्म कपड़े उतारे नहीं बल्कि उन्हें पहनाए रहें क्योंकि ठंड अभी पूरी तरह से गई नहीं है। मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें क्योंकि मच्छरों का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है और दूषित खानपान से बचें।