{"_id":"60e74cbf8ebc3ebf5409c00c","slug":"block-pramukh-election-on-13-seats-32-candidate-are-ontesting-fatehpur-news-knp6390732106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख की 13 सीटों के लिए 32 ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख की 13 सीटों के लिए 32 ने की दावेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कुल 13 ब्लाक प्रमुुख सीटों के लिए 32 लोगों ने नामांकन कर दावेदारी की है।। ऐरायां ब्लाक में राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह के छोटे बेटे अनुज सिंह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गए। उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐरायां ब्लाक प्रमुुख पद पर राज्यमंत्री धुन्नी सिंह का पिछले दो दशक से एकाधिकार है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। वहीं, तेलियानी ब्लाक में सियासी संघर्ष के बाद नामांकन हो पाया।
डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सतपाल अंतिल और सीडीओ सत्य प्रकाश ने पुलिस बल के साथ विजयीपुर, धाता, तेलियानी, मलवां और खजुहा ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। नामांकन के लिए निकले सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रीय विधायक, पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। ब्लाकों के बाहर वाहनों का काफिला प्रत्याशियों की शक्ति का
प्रदर्शन कर रहा था। नामांकन के बाद शुक्रवार को नाम वापसी का मौका है। मतदान 10 जुलाई को होगा। दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक हुए नामांकन से इतना साफ हो गया कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जनपद में प्रमुख रूप से भाजपा और सपा के बीच टक्कर होनी है। भाजपा ने 11 और उसके सहयोगी अपना दल ने दो सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सपा ने ऐरायां, असोथर और खजुहा ब्लाक को छोड़कर 10 ब्लाकों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन
..................
विकास खंड - भाजपा प्रत्याशी - सपा प्रत्याशी
ऐरायां - अनुज सिंह - ....
हथगाम - रामादेवी शास्त्री - कृष्ण कुमार
विजयीपुर - नेहा त्रिवेदी - सिया देवी
धाता - सोहन सिंह - प्रदीपिका सिंह
तेलियानी - पुष्पा देवी - आशा देवी
बहुआ - संतोष पासवान - गंगा देवी
असोथर - शत्रुघ्न निषाद - ....
मलवां - शशि सिंह - सुनीला निषाद
भिटौरा - अमित तिवारी - रेनू सिंह
खजुहा - सुनीता सिंह - ....
हसवा - विकास पासवान - संगीता देवी
.........................................................
विकास खंड अपना दल प्रत्याशी सपा प्रत्याशी
देवमई - सोनम पटेल जयदीप कुमार विश्वकर्मा
अमौली - सुशीला सिंह ननकी देवी