फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   block pramukh,DM,complane

बहुआ ब्लाक प्रमुख ने डीएम से मांगी सुरक्षा

Fri, 06 May 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
block pramukh,DM,complane
बहुआ ब्लाक प्रमुख संतोष पासवान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। तेलियानी ब्लाक के बाद जिले में पंचायती राज व्यवस्था के संचालन पर एक बार फिर से सवाल उठा है। क्षेत्र पंचायत बहुआ के प्रमुख संतोष पासवान ने जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे से मिलकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

प्रमुख ने डीएम को यह भी बताया है कि ब्लाक में भुगतान करने के लिए जिस डोंगल का प्रयोग होता है, प्रभावशाली व्यक्तियों ने उसे भी छीन लिया है। इस कारण वह अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। डीएम ने पूरे प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के आरक्षण में बहुआ ब्लाक प्रमुख की सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित थी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन से संतोष पासवान ब्लाक प्रमुख बने। संतोष जिला पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह के ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से उन्होंने काम पर जाना बंद कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे से मुलाकात कर बताया कि उनकी जान-माल को खतरा है और प्रभावशाली व्यक्तियों ने क्षेत्र पंचायत का डोंगल छीन लिया है। डोंगल का प्रयोग कर सभी भुगतान किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि उसे ब्लाक के क्रियाकलापों से दूर रखा जाता है और जिन लोगों ने डोंगल छीना है, वह किन कार्यों का और कितना भुगतान कर रहे हैं, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। डीएम ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह को संतोष की सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है। जिलाधिकारी ने बताया कि बहुआ ब्लाक प्रमुख की शिकायत पर एसपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed