फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Black money seeds of crores of silver traders

सराफा कारोबारियों के यहां करोड़ों का काला धन सीज

Thu, 05 Jul 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Black money seeds of crores of silver traders
closed shop - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सराफा कारोबारियों के घरों एवं प्रतिष्ठानों में चली छापेमारी के बाद बुधवार सुबह आयकर अधिकारियों की टीमें लौट गईं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक व्यापारियों के घरों से 25 किलो सोना, भारी मात्रा में चांदी, दो करोड़ से अधिक की नगदी बरामद हुई है। कारोबारियों के यहां तीस करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति का भी पता चला है। टीमें तीनों सराफा कारोबारियों के घरों से बरामद संपत्ति को सीज कर गई है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के एडिशनल डायरेक्टर अभय ठाकुर ने बताया कि टीमों ने अपना काम पूरा कर लिया। दूसरी ओर सराफा कारोबारी हरिओम रस्तोगी, आनंद स्वरूप रस्तोगी और धर्मेंद्र गुप्ता के घरों एवं प्रतिष्ठानों में छापेमारी के बाद ताला बंद रहा। व्यापारी ना तो अपने घरों से निकले और ना ही दुकानें खोलीं। चौक बाजार स्थित आनंद स्वरूप और हरिओम रस्तोगी एवं धर्मेंद्र गुप्ता तीनों की दुकानें बुधवार को बंद रहीं। माहौल देखकर लोग ऐसा कयास लगाते रहे कि अभी भी आयकर अधिकारी व्यापारियों के घरों में मौजूद हैं। आयकर के एडिशनल डायरेक्टर अभय ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों के घरों से 25 किलो सोना, भारी मात्रा में चांदी, दो करोड़ से अधिक नगदी और तीस करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों व्यापारियों के बैंक खाते एवं लॉकर सीज कर दिए गए हैं और सामग्री जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि व्यापारी अपना कारोबार करने के लिए स्वतंत्र हैं, जो भी कालाधन बरामद हुआ है उस पर अब अग्रिम कार्रवाई चलेगी।  
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed