{"_id":"5780040e4f1c1bca497f9ca0","slug":"bku-the-power-sub-station-circle-sdo-became-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने विद्युत उपकेंद्र घेरा, एसडीओ बने बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने विद्युत उपकेंद्र घेरा, एसडीओ बने बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ को बंधक बनाकर वार्ता करते नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर उपकेंद्र की बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर भाकियू नेताओं ने शुक्रवार को प्रभावी विरोध प्रदर्शन किया। पहले विद्युत उपकेंद्र के पास बकेवर तिराहे पर पंचायत लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वार्ता करने पहुंचे एसडीओ को बंधक बनाकर बैठा लिया। इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में भाकियू कार्यकर्ता चेतावनी देकर घरों को वापस लौटे।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम, जय कुमार पांडेय, राजेद्र सिंह देवनारायन पटेल, अनिल, विनय, रामगोपाल वर्मा, रज्जन लाल शुक्ला, मनोज शुक्ला सत्यम, राजू वर्मा, शैलेष के नेतृत्व में काफी किसान पहुंचे। पंचायत में शासन- प्रशासन व विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बयानबाजी हुई। इसी बीच बुलाने पर पहुंचे एसडीओ वैभव आनंद को किसानों ने बंधक बना लिया, उन्हें दो घंटे तक कहीं आने-जाने नहीं दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बकेवर विद्युत उपकेंद्र में विभागीय अधिकारियों ने बिजली के कनेक्शन तो बेतहाशा बढ़ा दिए है। विद्युत उपकेंद्र में रखा तीन एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर पांच एमवीए क्यों नहीं किया जा रहा है। इससे अक्सर ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। इस समय पधारा फीडर के बकेवर हरिदासपुर, रामपुर, बरिगवां, जोगापुर, अकबराबाद, नामामऊ, पधारा, खजुहा फीडर के महमूदपुर, शंकरनगर, हप्सापुर, बलुवापुर, गंधर्पी, ऊदूपुर, घोरहा, बिजुरी, जवाहरपुर, सहित दर्जनों गांव की आपूर्ति लगातार कई दिनो से ठप है।
विज्ञापन
एसडीओ बोले- एसडीओ वैभव आनंद ने कहा कि 15 दिनों के अंदर तीन एमवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। जर्जर मशीनों को ठीक कराकर बाधित चली आ रही विद्युत आपूर्ति को डबल ग्रुप में बहाल कर उपभोक्ताओं को पूरी सुविधा मुहैय्या कराई जाएगी।