फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BKU demonstrated on construction of non-standard road

Fatehpur News: मानकविहीन सड़क बनने पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Feb 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
BKU demonstrated on construction of non-standard road
बहुआ। निर्माण कार्य में कम और खराब सामग्री लगाने और मानकविहीन सड़क बनाने को लेकर आक्रोशित भाकियू (अराजनैतिक) के किसान शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। पीडब्ल्यूडी एई को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के किसानों ने जिला उपाध्यक्ष छोटे सिंह की अध्यक्षता में दसवां मील में दोपहर 2 बजे प्रदर्शन शुरू किया। भाकियू अराजनैतिक के जिला उपाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम ने आरोप लगाया कि दसवां मील से अयाह संपर्क मार्ग की मरम्मत कर रहे ठेकेदार मानकविहीन कार्य कर रहे हैं। इससे सड़क बनने के साथ ही जगह-जगह उखड़ने लगी है।
विज्ञापन

बताया कि दो किमी संपर्क मार्ग का मरम्मतीकरण का कार्य 12 लाख लागत से हो रहा है। किसानों ने ठेकेदार पर मानकविहीन कार्य करने का आरोप लगाकर नारेबाजी करते हुए काम बंद करा दिया। सूचना पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी एई शैलेंद्र कुमार सक्सेना, जेई ज्योति राय ने किसानों से ज्ञापन लेकर गुणवत्ता पूर्ण सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम 5 बजे धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर तिलक चौहान, बृजराज गुप्ता,शिवम सिंह, उदय सिंह, आकाश, विकास सिंह समेत किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed