फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP will get the temple with VHP

विहिप के साथ मिल राम मंदिर बनाएगी बीजेपी

Wed, 25 Nov 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
BJP will get the temple with VHP

विहिप के संरक्षक अशोक सिंहल नहीं रहे लेकिन उनके

विज्ञापन
संकल्प को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। विहिप के साथ मिलकर बीजेपी राम मंदिर बनाएगी। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने अमर उजाला से बातचीत में कही।

उन्होंने अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया। कहा कि भारत असहिष्णु नहीं बल्कि अतुल्य देश है। इसे हम माता मानते हैं।

अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण शायद  यह भूल गई कि उनके पति आमिर खान को पहचान भारत देश की जनता ने ही दी है। अमर उजाला से बातचीत में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारत एक अद्भुत देश है वह कभी असहिष्णु नहीं हो सकता।

आमिर खान की पत्नी हिंदुस्तान में नहीं रहना चाहती लेकिन उन्हें पाकिस्तान में भी सुकून नहीं मिलेगा। भारत विश्व का सबसे सहिष्णु देश है किसी को इस पर शक नहीं करना चाहिए।

उन्होंने देश छोड़ने की बात कह कर उन क्रांतिकारियों का अपमान किया है जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। राहुल गांधी की पद यात्रा के सवाल पर बोलीं कि कांग्रेस पर दंगे कराने के अनगिनत आरोप लगे हैं उसे असहिष्णुता की बात नहीं करनी चाहिए।

राहुल गांधी देश की असहिष्णुता के बारे में न बताएं। कांग्रेस की सरकार में जो घोटाले किए हैं उसे जनता जानती है अब पद यात्रा की नौटंकी से कुछ हाथ लगने वाला नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed