फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP leader accused of gang rape expelled from party

Fatehpur News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित

Sun, 27 Jul 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of gang rape expelled from party
बिंदकी। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी भाजपा नेता मनोज वर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई तक कारखाने को सील किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ कुंवरपुर रोड में दरवेशाबाद गांव के समीप स्थित चक्की कारखाने में बंधक बनाकर गुरुवार रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मलवां थाना क्षेत्र के गोपालपुर अढै़ना गांव निवासी कारखाना संचालक व भाजपा नेता मनोज पटेल, सारायं शहजादा गांव निवासी रमाकांत शुक्ला, बिंदकी कस्बे के मोहल्ला छिपहटी निवासी अश्विनी कुमार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपियों के कपड़े और डीएनए जांच के लिए नमूना सुरक्षित किया गया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की भी योजना बना रही है। पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी एकत्र करेगी। घटनास्थल कारखाने में सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में लिया है। कारखाना को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष श्वेता शुक्ला ने बताया कि शक्ति केंद्र संयोजक मनोज वर्मा की घिनौने कृत्य में संलिप्तता पाई गई। यह पार्टी व समाज में अक्षम्य है। पार्टी जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर मनोज वर्मा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
हालांकि मनोज पुरानी सूची में शक्ति केंद्र संयोजक रहे हैं। नई सूची की घोषणा नहीं हुई है। सीओ प्रगति यादव ने बताया कि मामले की विवेचना कोतवाली प्रभारी लान सिंह कर रहे हैं। साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक व वैज्ञानिक साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
-इनसेट-
एक विधानसभा में विधायक के कई पास लगी घूम रही गाड़ियां
दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी की गाड़ी में विधायक लिखा होने और विधानसभा का पास लगे होने की चर्चा है। पुलिस पर गाड़ी को वारदात से हटाने का भी आरोप लग रहा है। यह पहला मामला नहीं है, जिसमें विधायक का पास और विधायक लिखा होने वाली गाड़ी हो। विधानसभा में विधायक एक हैं, लेकिन ऐसी गाड़ियां कई फर्राटा भरते नजर आती हैं। नियमों के अनुसार एक विधायक को अधिकतम दो ही विधानसभा पास उपलब्ध हो सकते हैं। फर्जी तरीके से कई लोग विधानसभा पास का अपनी गाड़ियों में उपयोग कर रहे हैं।

------
फोटो-59-पीड़िता के दरवाजे पहुंचे समाज के लोग। संवाद

सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मौर्य महासभा मिलने पहुंचे
सामूहिक दुष्कर्म पीड़त किशोरी और उसके परिवार से मिलने शनिवार को अखिल भारतीय मौर्य महासभा के लोग गांव पहुंचे। परिवार के लोग घर पर नहीं मिले। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली। महासभा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह मौर्य और प्रदेश महासचिव फूल सिंह मौर्य ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर तरह से सहयोग करेंगे। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले का जल्द निस्तारण कर आरोपियों को सजा दिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर मीडिया प्रभारी नर्सिंग मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिठाई लाल कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed