फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bikers snatched shopkeepr's mobile and run away

दुकानदार का मोबाइल छीनकर भागे बाइकर्स

Sun, 09 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
bikers snatched shopkeepr's mobile and run away
फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहे पर दुकानदार का शुक्रवार रात बाइक सवार मोबाइल लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर चौराहे पर पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया। संदेह के आधार पर एक बाइक में दो सवारों को पकड़ा गया। उनके पास से मोबाइल नहीं बरामद हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर आरोपियों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के वर्मा चौराहा निवासी विकास की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। वह किसी काम से पटेल नगर चौराहे आया था। मोबाइल पर घूमते हुए बातचीत करने लगा। तभी बगल से गुजरे बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना से दुकानदार के होश उड़ गए। चौराहे पर खड़े पुलिस कर्मियों को सूचना दी। शादीपुर चौराहे की ओर पीछा करने के बाद बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा गया। उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस कोतवाली ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज से बाइक सवार तस्दीक नहीं हो सके। तभी संदिग्धों को पुलिस ने छोड़ दिया। चौकी इंचार्ज ब्रजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि फुटेज में बाइक सवार लुटेरों की फोटो स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed