फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike to female Panchayat officer Pradhan misbehaved by pulling him from

Fatehpur News: महिला पंचायत अधिकारी को बाइक से खींचकर प्रधान ने की अभद्रता

Sun, 10 Nov 2024 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bike to female Panchayat officer 

Pradhan misbehaved by pulling him from
फतेहपुर। ग्राम पंचायत की बैठक में जा रहीं महिला ग्राम पंचायत अधिकारी (जीपीए) को प्रधान ने बाइक से खींचकर अभद्रता की। अधिकारी ने प्रधान पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली ग्राम पंचायत अधिकारी मलवां थाने की एक ग्रामसभा में तैनात हैं। उन्होंने कल्यानपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो दिन पहले वह विकास कार्यों की बैठक में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के सात बाइक से जा रहीं थी। ग्राम पंचायत से 200 मीटर पहले प्रधान दीपांकर यादव ने हाथ देकर उनकी बाइक रोकी और कुछ सरकारी कागजात देने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर गुस्से में कागज फाड़कर उनकी ओर फेंक दिए। इतना ही नहीं प्रधान ने हाथ पकड़कर उन्हें बाइक से खींच लिया और गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। दोबारा कागजातों की बात पर इससे भी गंभीर हश्र करने की बात कही। महिला अधिकारी का आरोप है कि प्रधान उसे व्हाट्सएप पर भी अभद्र मैसेज भेजकर दबाव बनाता है। धमकी दी है कि उसके अनुसार काम नहीं करने पर उसे बच्ची समेत जान से मार डालेगा। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed