फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riding student dies due to container collision

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Tue, 25 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding student dies due to container collision
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर हाईवे पर रविवार रात दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे बीएससी के छात्र की बाइक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

असोथर थाने के गढ़ी निवासी दिलीप मान सिंह परिवार के साथ कई साल से शहर के गाजीपुर बस अड्डे के पास रहते हैं। उनका छोटा बेटा आनंद मान सिंह (21) बाबू राधेश्याम इंटर कालेज में बीएससी फाइनल का छात्र था। वह रविवार को दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में सुल्तान नगर के एक होटल गया था। रात में लौटते समय होटल से कुछ दूरी पर कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सूचना पर होटल में मौजूद दोस्तों ने आनंद को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनंद पढ़ाई के साथ गाजीपुर बसस्टैंड वेल्डिंग कारखाने में पिता का हाथ भी बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। मौत से पत्नी अस्था और मां ममता बदहवास हो गईं। एक बड़ा भाई अंशुमान सिंह है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक और कंटेनर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed