फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riding farmer dies in road accident

Fatehpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

Mon, 23 Jun 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies in road accident
अल्लीपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की रविवार शाम करीब चार बजे मौत हो गई। हादसे के बाद दुर्घटना करने वाला वाहन भाग निकला है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सुंदरनगर काॅलोनी निवासी संजीव सिंह (50) किसान थे। मूल रूप से कानपुर सरसौल के हाथीगांव निवासी थे। वह किसी काम से कानपुर की ओर जा रहे थे। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर ओवरब्रिज पर वाहन ने संजीव की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हेलमेट दूर जा गिरा। उनका सिर वाहन की चपेट में आ गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उन्हें पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से पत्नी सुमन सिंह व मां पदमा का हाल बेहाल हो गया। छोटा भाई राजीव कुमार ने बताया कि भाई शहर में प्राइवेट काम करते हैं। गांव में मुख्य रूप से खेती किसानी करते थे। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed