{"_id":"6365690cd66eba6b0f4135e1","slug":"bike-rider-son-dies-in-collision-with-bull-tai-injured-fatehpur-news-knp726605135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ से टकराने में बाइक सवार बेटे की मौत, ताई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ से टकराने में बाइक सवार बेटे की मौत, ताई घायल
विज्ञापन
बहुआ। बाजार से घर लौट रहा बाइक सवार रास्ते में सांड़ से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठी ताई घायल हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
ललौली थाने के सेमरई गांव के कुंती का डेरा निवासी पवन कुमार (21) अपनी ताई रामकेशिया (60) पत्नी बच्छराज को लेकर बहुआ बाजार गया था। सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। लालपुर गांव के समीप बेनी का डेरा मोड़ के पास अचानक रोड पर सांड़ आ गया। इससे बाइक सांड़ से टकरा गई। बाइक सवार उछलकर रोड पर गिरा। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें लगीं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पीएचसी लेकर पहुंची। जहां डाक्टर ने पवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि ताई रामकेशिया का इलाज चल रहा है। हादसे से पिता सीताराम और मां राजरानी बेहाल हैं। मृतक का एक छोटा भाई धीरेंद्र कुमार, बहन शिखा, निशा, शालिनी, रागिनी हैं। मृतक मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।