{"_id":"5fbffc9b8ebc3e9bb4527361","slug":"bike-goes-to-khanti-youth-dies-partner-injured-fatehpur-news-knp596509192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंती में गई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंती में गई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
दरियापुर गांव खंती में पड़ी छतिग्रस्त बाइक
- फोटो : FATEHPUR
खखरेरू(फतेहपुर)। सगाई कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार बुधवार रात अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरे। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
किशनपुर थानाक्षेत्र के असहट गांव निवासी बुधराज सोनकर (35) पुत्र केशन सोनकर मजदूरी करता था। वह साथी पल्ली पुत्र मुन्नीलाल निवासी किशनपुर के साथ बाइक से बुधवार शाम को खखरेरू थानाक्षेत्र के कोट गांव गया था। कोट गांव निवासी झल्लू सोनकर के घर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात को घर लौट रहे थे। करीब रात 11 बजे खखरेरू थानाक्षेत्र के दरियापुर गांव के पास पहुंचे तो उनकी बाइक बेकाबू होकर रोड पर पलट गई। बाइक सवार रोड पर गिरे। बाइक घिसटती हुई खंती में चली गई।
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बाइक बुधराज चला रहा था और उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। इसी वजह से बुधराज के सिर में गंभीर चोट लगीं और उसकी मौत हो गई। उसका साथी पल्ली घायल हुआ है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बुधराज के घर में पत्नी रंजीता देवी, मां आशा देवी और पांच बच्चे हैं। उसकी कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता था।