{"_id":"642883c3ab8bf142cb037dc4","slug":"bike-collided-with-culvert-two-brothers-died-fatehpur-news-c-12-1-156954-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पुलिया से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पुलिया से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत
विज्ञापन
फोटो-05- घटनास्थल पर मृतकों ने तोड़ा दम। संवाद
ओवरटेक में पुलिया से टकराई बाइक, चचेरे भाइयों ने तोड़ा दम
जहानाबाद। ओवरटेक कर आगे निकलने में बाइक पुलिया से टकरा गई। बाइक पर सवार दो चचेरे भाइयों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस को हेलमेट मौके पर पड़ा मिला। सीमा में उलझे शवों को एक घंटे तक उठाया नहीं गया। सजेती पुलिस पहुंची और शवों का पंचनामा करके ले गई।
शनिवार दोपहर लगभग दो बजे शिवकुमार पाण्डेय (70) कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली के गांव रठिगांव निवासी अपने चचेरे भाई विजय शंकर पाण्डेय (45) के साथ बाइक से थाना जहानाबाद घनश्यामपुर निवासी अपने रिश्तेदार बृजमोहन अवस्थी के यहां जा रहे थे। मुगल मार्ग हाईवे स्थित दिलीप कुमार स्मारक महाविद्यालय के पास एक कार को ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
बाइक काफी दूर तक रगड़ती चली गई। इससे दोनों सवारों के सिर में गहरी चोटें आईं और घटना स्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीमांकन में घटना स्थल कानपुर क्षेत्र होना मिला। इस पर पुलिस ने सजेती पुलिस को सूचना दी। एक घंटे बाद सजेती पुलिस घटना स्थल पहुंची। इसी बीच दोनों शव पुलिया के पास ही पड़े रहे। सजेती पुलिस ने दोनों शवों को अपने सुपुर्द लिया।