फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bijli

एकमुश्त समाधान योजना की फिर बढ़ी तारीख

Sat, 03 Apr 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
bijli
फतेहपुर। बिजली बकायेदारों को एक और मौका मिला है। एकमुश्त समाधान योजना की तारीख 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है। योजना के तहत ब्याज मुक्त बिजली बिल जमा करने के लिए उपकेंद्रों में जाकर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

जिले में दो लाख 36 हजार 337 बिजली के बकायेदार हैं। एक मार्च से लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना में 31 हजार 646 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करने को पंजीकरण करा चुके हैं। दो लाख 4691 उपभोक्ता अभी भी बकायेदारों की सूची में हैं। खागा डिवीजन में घरेलू कनेक्शन के 82763 उपभोक्ता बकायेदार हैं, जिसमें 9269 ने पंजीकरण करा लिया है। निजी नलकूप के 10639 उपभोक्ताओं में 3913 ने पंजीकरण कराया है। इसी प्रकार फतेहपुर डिवीजन प्रथम के 71 हजार 967 घरेलू उपभोक्ताओं में 5558 ने पंजीकरण कराया है। निजी नलकूप के 7498 में 2478 ने एकमुश्त समाधान योजना में पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर डिवीजन द्वितीय के 57553 उपभोक्ताओं में 8017 ने पंजीकरण कराया है। ट्यूबवेल के 5917 उपभोक्ताओं में 2411ने बिल जमा करने के लिए पंजीकरण करा लिया है। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि 15 अप्रैल तक सभी उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल जमा करा दें। इसके बाद आरसी जारी करके वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी। एकमुश्त समाधान योजना में विद्युत विभाग ने बकायेदारों से नौ करोड़ रुपये वसूले हैं। एसडीओ प्रशांत शुक्ला ने बताया कि जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरचार्ज के साथ बिल की वसूली कराई जाएगी। वहीं खागा डिवीजन में योजना के तहत 10 करोड़ रुपये जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed