{"_id":"5efce4f58ebc3ea07c4ec123","slug":"bhathha-majdoor-yuvak-ne-fansi-laga-di-jaan-fatehpur-news-knp568748034","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूर युवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मजदूर युवक ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
अनिल कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : FATEHPUR
औंग(फतेहपुर)। भट्ठा मजदूर युवक ने मामा के घर में मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे एक महिला से प्रेम प्रसंग की चर्चा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर गांव निवासी ननका का परिवार मूल रूप से कानपुर भीतरगांव थाने के लालपुर पढ़री का है। यह लोग करीब दो साल पहले परिवार के साथ साले रहसूपुर निवासी विनोद कुमार के पड़ोस में घर बनाकर रहने लगे थे। परिवार के लोग भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। घर छोटा होने से रहन सहन की दिक्कत है। इससे सभी अक्सर विनोद की छत पर सोते हैं। विनोद दुबई में रहते हैं। इनकी पत्नी गंगा देवी अकेली रहती हैं। ननका का छोटा बेटा अनिल (24) और परिवार के लोग रात को विनोद की छत पर सोये थे। सुबह अनिल छत पर नहीं दिखा। मामी गंगा देवी सुबह नीचे कमरे में पहुंचीं।
अनिल को फांसी के फंदे पर लटका देख चीख पड़ीं। पंखे के कुंडे में नायलोन की रस्सी से शव लटका था। परिजनों ने शव को नीचे उतारा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिवार में अनिल से बड़े भाई संजय, संदीप, सुरेंद्र शादीशुदा हैं। अनिल सबसे छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन
तीन बहनें अंजू , आरती शादीशुदा और पूजा अविवाहित है। आरती की 28 जून को शादी हुई थी। आरती मंगलवार को चौथी पर घर लौटी थी। मां ज्ञानवती और बहनें अनिल की मौत से बदहवास दिखीं। एसओ बीबी सिंह ने बताया कि संदीप की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। ग्रामीणों में आत्महत्या को लेकर किसी महिला से प्रेम प्रसंग की चर्चा है। जांच की जा रही है।