{"_id":"5fb80f728ebc3e1a26444fb2","slug":"beeesasee-chhaatr-kee-dengoo-se-maut-chaar-aur-chapet-mein-fatehpur-news-knp59532173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी छात्र की डेंगू से मौत, चार और चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी छात्र की डेंगू से मौत, चार और चपेट में
विज्ञापन
औंग(फतेहपुर)। गंगा कटरी के अभयपुर गांव में डेंगू का जानलेवा हमला हुआ है। डेंगू से पीड़ित बीएससी के छात्र की कानपुर के निजी अस्पताल में गुरुवार की रात मौत हो गई। इसके अलावा इसी गांव के चार लोग डेंगू के चपेट में हैं, जो निजी नर्सिंगहोम में भर्ती हैं।
मलवां ब्लॉक में डेंगू के मामले लगातार मिल रहे हैं। अभयपुर गांव के योगेंद्र शुक्ला का बेटा अमन (20) बीएसएसी फाइनल ईयर में था। हफ्ता भर पहले अमन को बुखार आया था। दो दिन तक राहत न मिलने पर परिजन कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। वहां युवक के डेंगू ग्रसित होने की पुष्टि हुई थी। गुरुवार की शाम 15 हजार प्लेटलेट्स रह गई थी। रिकवर की जारी कोशिशों के बीच गुरुवार रात अमन की सांसें थम गईं।
इसी गांव के कुंज बिहारी सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी, सौखी लाल व मनोज पासवान को गोपालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी में डेंगू की पुष्टि हुई है। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने बताया कि एएनएम विनीता गौतम, आशा बहू अनसुइया व रूबी ने डेंगू से मौत होने की जानकारी दी है। शनिवार को टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
गंदगी से फैल रहे मच्छर
मलवां ब्लॉक के अभयपुर गांव में साफ सफाई का जबरदस्त अभाव दिखाई देता है। जगह जगह नालियां भरी हैं। चोक नालियों में मच्छर के लार्वा पनप रहे हैं। दवा का छिड़काव न होने से बीमारियों को सिर उठाने का मौक मिल रहा है। हर घर से कोई न कोई बीमार पड़ा है। पंचायत राज विभाग को यह समस्या नजर नहीं आने से इस गांव के आगे हालात और भी खराब हो सकते हैं।