फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beautification of the pond in the rigged, began investigating

तालाब के सुंदरीकरण में धांधली, जांच शुरू

Tue, 05 Apr 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Beautification of the pond in the rigged, began investigating
-प्राचीन तालाब के सुंदरीकरण में धांधली की जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

मुगलरोड में बने प्राचीन पक्के तालाब के सुंदरीकरण में धांधली के आरोप काफी समय से लगाए जा रहे हैं। सोमवार को जिले से अफसरों की टीम जांच करने पहुंची। टीम ने नगर पालिका के अधिकारियों से तालाब संबंधी सभी फाइलें तलब की हैं।

विज्ञापन


सोमवार को फतेहपुर के एएसडीएम मो. कमर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण एफ खान, जल निगम के अवर अभियंता अजय सिंह के नेतृत्व में टीम पक्का तालाब पहुंची। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे प्राचीन पक्के तालाब के सुंदरीकरण की जांच से जुड़ी फाइलें मंगाई गईं।
विज्ञापन


जिससे पालिका की निर्माण एजेंसी व चेयरमैन दफ्तर में हड़कंप मच गया। टीम ने घूम-घूमकर कराए जा रहे निर्माण कार्य को देखकर जेई नगर पालिका को हिदायत दी कि सलीके से काम कराएं। अब तक हुए काम का पूरा ब्योरा मांगते हुए फाइलों के साथ पालिका के जेई को फतेहपुर तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुगल शासनकाल के  प्राचीन पक्के तालाब का सुंदरीकरण कराने की मांग पक्का तालाब कमेटी व हनुमान सेवा समिति के  अध्यक्ष राजेश गुप्ता कई साल से कर रहे हैं। मांग स्वीकार कर शासन ने डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत किए है।


सुंदरीकरण कार्य धीमी गति से कराने व मनमानी कर धन के बंदरबांट का आरोप पालिका के सभासद सुनील पाल, कामता यादव, पूर्व सभासद अनीस डायमंड लगा चुके हैं। शिकायतकर्ताओं ने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी। डीएम राजीव रौतेला ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीम को छानबीन में लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed