फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Base line collapsed for 43 runs, Sahara Hospital team won

Fatehpur News: बेस लाइन 43 रन में ढेर, सहारा हास्पिटल टीम जीती

Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 06 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Base line collapsed for 43 runs, Sahara Hospital team won
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमौली। ब्लाक के नाराखा बाबा ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग के चौथे दिन प्रथम पाली में बेस लाइन आर्किटेक टीम को शिकस्त देते हुए सहारा हॉस्पिटल टीम ने जीत दर्ज किया। सहारा हॉस्पिटल कानपुर की टीम ने टाॅस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
पहले खेलते हुए बेस लाइन टीम कुछ खास नहीं कर सकी और बिना पूरे ओवर खेले 11.3 ओवर में 43 रन बनाकर आल आउट हो गई। यही अभी तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है। जवाब में खेलने उतरी सहारा हॉस्पिटल टीम ने 6.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मैच जीत लिया। टीम के पियूष ने 11 गेंद में दो चौके जड़कर दस रन का सहयोग दिया। साथ ही तीन ओवर में एक ओवर मेडन तथा केवल तीन रन देकर पांच विकेट लेने पर मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरी पाली में गंगाचरण साधारी लाल टीम ने टाॅस जीत कर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए दानवीर बाबा टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया। विजय कुमार ने तीन चौके व दो छक्का लगाते हुए 27 गेंदों में 44 रन बनाए। भारी भरकम स्कोर लक्ष्य का सामना करने को उतरी गंगा चरण सधारी लाल टीम बिना पूरे ओवर खेले ही 14 ओवर में 68 रन में आल आउट हो गई। दिवाकर 22 गेंदों में 28 रन बनाने वाले सबसे बड़े सहयोगी साबित हुए। दानवीर बाबा टीम के गोलू पाल को तीन ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लेने एवं 14 गेंद में एक चौका एक छक्का के साथ 19 रन बनाने पर मैन आफ द मैच चुना गया। कमेंट्री करते हुए मुकुल तिवारी और मोनू मिश्रा ने दर्शकों को पल पल की जानकारी दिया। अंपायर मनोज अवस्थी और राहुल यादव ने खिलाड़ियों का सही मार्ग दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed