फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   barish

बारिश से और बढ़ी ठिठुरन

Thu, 30 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
barish
रोडवेज बस स्टाप में ठंड से बचने के लिए शॉल ओढे बैठीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। मंगलवार को दिन भर रुक-रुक हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह भी हल्की बारिश होती रही। जिले में जगह-जगह अलाव जलते रहे। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को धूप न निकलने से दिन भर लोग ठिठुरते नजर आए। सर्दी की वजह से लोग जैकेट, मफलर, टोपा आदि पहने नजर आए। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे के बाद बारिश की फुहार शुरू हो गई। बारिश से ठंड और गलन का असर बरकरार रहा। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ सचिन कुुमार शुक्ला ने बताया कि बारिश से अब ठंड का असर बढ़ेगा। गलन भी बढ़ेगी। रिमझिम बारिश से गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित सभी फसलों को लाभ पहुंचेगा। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि इस बारिश से चना, मटर, सरसों को फायदा हुआ है। ज्यादा बारिश होती तो इन फसलों को नुकसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed