फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Banks will organize camps in BRC on Wednesday and Friday

Fatehpur News: बुधवार, शुक्रवार को बीआरसी में बैंक लगाएंगेे कैंप

Thu, 09 Jan 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Banks will organize camps in BRC on Wednesday and Friday
फतेहपुर। सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्रों में बैंक कैंप लगाएंगे। कैंप में बच्चों के आधार और बैंक खाते लिंक किए जाएंगे। बच्चों के आधार और बैंक खाते लिंक न होने के कारण डीबीटी पोर्टल में बच्चों का यूनिफार्म और स्वेटर की 1200 रुपये की धनराशि नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में जिले में करीब 47 हजार बच्चों को यूनिफार्म और स्वेटर खरीद की धनराशि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

इस मामले को शासन ने संज्ञान लिया है। इसके लिए बड़ौदा बैंक और यूपी बड़ौदा बैंक शाखा की टीमें प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्रों में कैंप लगाएंगी। कैंप में अभिभावक पहुंचकर बैंक खाते से अधार लिंक करा सकते हैं, जिससे बच्चों की यूनिफार्म बजट बैंक खाते में पहुंच सके। डीसी सामुदायिक शिक्षा अखिलेश सिंह भदौरिया ने अभिभावकों से तय तिथि पर ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर आधार से खाता लिंक कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed