फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ballast laden dumper crushes innocent girl, death

Fatehpur News: गिट्टी लदे डंपर ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत

Sat, 27 May 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 27 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ballast laden dumper crushes innocent girl, death
फोटो17-फाइल फोटो दिशा
विज्ञापन

फोटो 18-हादसे के बाद लगी भीड़
फोटो 35- बिलखती मां संध्या व अन्य परिजन
फोटो19-इसी डंपर से हुआ हादसा

- भीड़ के दौड़ाने पर चालक डंपर छोड़कर भागा, खलासी फंसा
- परिवार की इकलौती बेटी की मौत से मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। हुसैनगंज हथगाम मार्ग पर छिवलहा कस्बे में तेज रफ्तार डंपर ने गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रही बच्ची को कुचल दिया। परिजन बच्ची को हथगाम सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों का हाल बेेहाल हो गया।
हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बा कोआपरेटिव बैंक के सामने रहने वाले श्यामेंद्र सिंह की डेढ़ साल की पुत्री दिशा घर के अंदर खेल रही थी। वह खेलते -खेलते घर से बाहर आ गई। हुसैनगंज से हथगाम जा रहे गिट्टी लदे ओवर लोड डंपर ने दिशा को कुचल दिया। उसके दोनों पैरों से डंपर का टायर चढ़ गया। हादसा देखकर कस्बे के व्यापारियों ने डंपर का पीछा किया। चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। डंपर में सिर्फ खलासी मिला। ग्रामीणों ने खलासी को पीटकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने डंपर खड़ा कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। इकलौती बेटी का शव देखकर मां संध्या सिंह बदहवास हो गई। श्यामेंद्र सिंह किसान हैं। उनकी रोड पर कई दुकानें हैं। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

---------
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। उसका पिता मामूली रूप से जख्मी हुआ है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बांदा जिला चिल्ला थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव निवासी संजय परिवार के साथ जोनिहा रोड स्थित मतीन खां के ईंट भट्टे में परिवार समेत काम करता है। संजय के पुत्र संदीप (16) की तबीयत खराब चल रही थी। बाइक से संजय बेटे को लेकर इलाज कराने शुक्रवार को जोनिहा कस्बा लेकर आया था। इलाज के बाद लौटते समय जाफरगंज और जोनिहा के बीच ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र रोड पर गिरे। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल संदीप को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। हादसे से पिता संजय और मां चुन्नी का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed