{"_id":"6a8f3e51c4545f56a50c4c1a","slug":"bajrang-dal-creates-a-ruckus-over-the-serving-of-meat-during-sawan-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-161226-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सावन में मांस परोसने पर बजरंग दल का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सावन में मांस परोसने पर बजरंग दल का हंगामा
विज्ञापन
फोटो-50-हंगामें को शांत कराती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। बिलंदा हाईवे स्थित परदेशी ढाबे में सावन माह के दौरान मांस परोसने के आरोप पर बुधवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
बजरंग दल पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह जनसेवक देर रात बिलंदा हाईवे स्थित ढाबे पर पहुंचे थे। आरोप है कि ढाबे पर मांस परोसा जा रहा था। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। कुछ ही देर में अन्य कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। इसके बाद ढाबे पर मांस परोसने के आरोप की जांच शुरू की गई। हसवा चौकी प्रभारी अमरीश मिश्रा ने बताया कि उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मौके पर स्थिति शांत करा दी गई है और कार्रवाई की जाएगी।