फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Badminton: Shikhar and Shivani became winners in singles

बैडमिंटन : सिंगल्स में शिखर और शिवानी बनीं विजेता

Sun, 20 Aug 2023 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Badminton: Shikhar and Shivani became winners in singles
फतेहपुर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम शांतिनगर में बेसिक छात्र-छात्राओं की जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य मुकाबला हसवा और असोथर ब्लाक की टीमों के बीच हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के आठ विकास खंडों की टीमें शामिल हुईं। इनमें हथगाम, असोथर, हसवा, तेलियानी, देवमई, खजुहा मलवां और नगर क्षेत्र की टीमों के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन में हाथ दिखाए। प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव और जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित किया। बालक वर्ग सिंगल्स में शिखर आदमपुर सैंबसी, सरकंडी ब्लॉक असोथर विजेता रहे। अभिषेक उच्च प्राथमिक छिछनी, हसवा उपविजेता बने।
विज्ञापन

बालिका वर्ग सिंगल्स में शिवानी उच्च प्राथमिक छिछनी, हसवा विजेता और मीनाक्षी कंपोजिट छिवलहा, हथगाम उपविजेता रहीं। बालक वर्ग डबल्स में प्रिंस उच्च प्राथमिक विद्यालय परसेठा और शिखर आदमपुर सैंबसी, सरकंड़ी ब्लाक असोथर विजेता रहे। अभिषेक और शिवा उच्च प्राथमिक छिछनी, ब्लाक हसवा उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में मीनाक्षी और अनुष्का कंपोजिट विद्यालय छिवलहा, हथगाम की जोड़ी विजेता बनी। उच्च प्राथमिक विद्यालय छिछनी ब्लाक की शिवानी और रोशनी की जोड़ी उपविजेता रही। इस मौके पर बीईओ असोथर दीप्ती रिझारिया, बीईओ नगर जिलेदार सिंह, बीईओ हसवा जयसिंह, बीईओ मुख्यालय राजेश कटियार, जिला व्यायाम शिक्षक सीमा चौहान, अतुल सिंह, आशीष पटेल, शिव प्रताप, मृदुल शुक्ला, सुलक्षणा यादव, संजीव सिंह, तेजप्रताप, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed