फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   badhata graaph: korona ke teen aur maamale saamane aae

बढ़ता ग्राफ: कोरोना के तीन और मामले सामने आए

Thu, 18 Jun 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
badhata graaph: korona ke teen aur maamale saamane aae
फतेहपुर। कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। बुधवार को जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। यह सभी दिल्ली से एक ही तारीख को लौटे थे। इनमें से एक शख्स अंजना भैरव गांव का रहने वाला है। दो गोहरारी गांव के हैं। प्रशासन ने इन दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाया है।
विज्ञापन

खागा तहसील क्षेत्र की विजयीपुर पीएचसी के अंजना भैरव गांव का युवक 12 जून को दिल्ली से लौटा था। बिंदकी तहसील क्षेत्र के अमौली सीएचसी के गांव गोहरारी के दो युवक भी इसी तारीख को दिल्ली से लौटे थे। तीनों के सैंपल 13 जून को जांच के लिए लखनऊ पीजीआई भेजे गए थे। बुधवार इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 105 हो गई है।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों गांवों को लेकर प्रशासनिक टीम को अलर्ट कर दिया गया है। इन गांवों में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। आकस्मिक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है। उन्होंने गांव के लोगों से घरों में रहकर सामाजिक दूरी का पालन करने की गुजारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर
कुल लिए गए सैंपल: 3306
रिपोर्ट आईं: 3119
बुधवार को आईं रिपोर्ट: 104
बुधवार को मिले पॉजिटिव केस: 03
कुल कोरोना पॉजिटिव: 105
एक्टिव केस: 48
डिस्चार्ज केस: 57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed