फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bada bhaee nahin kar saka chhote ka antim darshan

बड़ा भाई नहीं कर सका छोटे का अंतिम दर्शन

Mon, 20 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 20 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 bada bhaee nahin kar saka chhote ka antim darshan
मधुलेखा के घर शव के इंतजार में बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बकेवर थाना के मुगल रोड हाइवे पर शनिवार को ट्रक की टक्कर से अकाल मौत के शिकार चचेरे भाई-बहन के शव का अंतिम संस्कार गुनीर में किया गया। सूरत से न आ पाने की वजह से राम अपने छोटे भाई का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाया। गांव में गमगीन माहौल के बीच दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन



शनिवार को गांव मथुरापुर के मजरा मैका डेरा निवासी शिव सिंह व उसकी चचेरी बहन मधुलेखा की मौत हो गई थी। दोनों एक ही साइकिल से पतारी गांव जा रहे थे। शिव सिंह के शव का पोस्टमार्टम पहले होने पर उसका अंतिम संस्कार परिजनों व ग्रामीणों ने गंगा घाट चंदिका देवी गुनीर में कर दिया। इससे गुजरात के सूरत में नौकरी कर रहा उसका इकलौता बड़ा भाई राम सिंह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका। चाचा श्याम सुंदर ने मुखागिभन दी।
विज्ञापन


उधर, मधुलेखा के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसका भी अंतिम संस्कार गंगा घाट में देर शाम किया गया। इसके अंतिम संस्कार में उसके सगे भाई संजय व मुकेश समय से नहीं पहुंच सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन




चाचा का हाथ बंटाता था शिव :- बचपन मे मां व पिता को खोने के बाद से शिव सिंह अपने चाचा श्याम सुंदर के घर ही रहता था। यह मजदूरी कर चाचा का हाथ बंटाता था। सगा भाई राम सिंह, चचेरे भाई संजय व मुकेश परिवार की गरीबी के कारण सूरत में नौकरी करते हैं। रविवार को चाची श्यामपती, भाभी सुनीता, बहन सुलेखा, अंजनी सहित रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल रहे।




आर्थिक सहायता दिलाएंगे एसडीएम- बिंदकी। शिव सिंह के नाम मात्र पंाच विस्वा खेतिहर जमीन है, जिसके आधार पर उसे कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिलेगा। एसडीएम जेएन सचान ने बताया कि पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का वह प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed