{"_id":"5fb6c2d28ebc3e9b89791733","slug":"bachchon-aur-garbhavatee-mahilaon-ko-pratimaah-dee-jaegee-daal-fatehpur-news-knp595118958","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रतिमाह दी जाएगी दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों और गर्भवती महिलाओं को प्रतिमाह दी जाएगी दाल
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में निगरानी समिति की बैठक लेते डीएम संजीव सिंह और सीडीओ सत्य प्रकाश।
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बाल विकास विभाग के शहर परियोजना के तहत बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को राशन के बाद अब प्रतिमाह दाल का वितरण भी होगा। पंजीरी बंद होने के बाद शासन ने यह फैसला लिया है। महिलाओं और बच्चों को पोषण के लिए हर माह चावल और गेहूं कोटेदारों से दिलाया जा रहा है। दाल की आपूर्ति बाल विकास विभाग कराएगा। 6 माह से 3 साल तक के बच्चों के लिए प्रतिमाह 500 ग्राम और गर्भवती महिलाओं के लिए प्रतिमाह 750 ग्राम दाल नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में दाल क्रय के लिए निगरानी समिति की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि समस्त 06 माह से 03 वर्ष एवं 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक माह दाल दिया जाना है। उन्होंने दाल क्रय करने के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गेहूं एवं चावल का निर्धारित तिथियों में लाभार्थियों को वितरण किया जा रहा है, जिसकी माहवार वितरण की इंट्री की जाए। अवशेष खाद्यान्न को रजिस्टर पर अंकन किया। बैठक में सीडीओ सत्य प्रकाश, डीएसओ अंजनी कुमार, डीपीओ जया त्रिपाठी, बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह , डीसी एनआरएलएम लालजी यादव सहित समस्त सीडीपीओ उपस्थित रहे।
इस बैठक के बाद डीएम ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। जिसमें सितंबर व अक्टूबर के अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गई। 67 महिला अपराध के मामले लंबित पाए जाने पर निर्देश दिए कि प्रभावी पैरवी करके निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। फौजदारी के मामलों में डीजीसी/एडीजीसी को निर्देश दिए कि लंबित मामलों में पैरवी करके अधिक से अधिक मुल्जिमों को सजा दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी प्रशांत वर्मा और एडीएम पप्पू गुप्ता भी मौजूद रहे।