फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   awaidh khannan in fatehpur

निदेशालय की आडिट टीम लौटी, वसूली को बनेगा टास्क फोर्स

Sat, 28 Nov 2020 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
awaidh khannan in fatehpur
खनन विभाग के वित्तीय और खनन कार्यों की जांच को आई निदेशालय की टीम शुक्रवार को लौट गई। जिले में बकाया वसूली फिसड्डी होना पाया है। जिसके लिए टास्क फोर्स का गठन होगा। निदेशालय को आडिट की रिपोर्ट टीम सौंपेगी।
विज्ञापन

खनिज विभाग के वित्तीय और खनन संबंधी कार्यों की जांच के लिए गुरुवार को निदेशालय की टीम आई थी। टीम ने दो दिन में खनन विभाग के दस्तावेजों की पड़ताल की। टीम ने ईंट भट्ठों और मौरंग खदान पट्टेधारकों से बकाया वसूली की खामी पकड़ी है।
विज्ञापन

दरअसल पिछले सत्र में मौरंग खदानों के कुछ पट्टा धारकों ने खनन जारी रखा था और किस्त नहीं जमा की थी। मानसून सत्र में करीब एक करोड़ की किस्त जमा किए बगैर ही पट्टेधारक चले गए। इसी तरह करीब 122 ईंट भट्ठों का करीब तीन करोड़ खनन का राजस्व बकाया है। इसके अलावा भी कई मामलों की टीम ने छानबीन के बाद रिपोर्ट तैयार की है। वर्तमान में करीब सात खनन पट्टों का संचालन शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आडिटर रोहित सोनकर पट्टों की ई टेंडरिंग में वित्तीय अभिलेखों की जांच के बाद लखनऊ निदेशालय लौटे हैं। खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय ने बताया कि वसूली के लिए आरसी पहले ही काटी जा चुकी है। टास्क फोर्स गठित कर वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed