{"_id":"581e25ff4f1c1bad31439261","slug":"authentic-and-advanced-sown-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाणिक और उन्नत बीज बोएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाणिक और उन्नत बीज बोएं किसान
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
किसानों को जानकारी देते कृषि उप निदेशक जीसी कटियार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐरायां ब्लाक परिसर में शनिवार को आत्मा योजना (प्रदर्शन व प्रचार-प्रसार) के तहत किसानों को फसल उत्पादन, उन्नत बीज एवं प्रमाणित किस्म के बीज की जानकारी दी गई। स्टाल लगाकर किसानों को बीज, कीटनाशक दवा और किसानों का पंजीकरण किया गया। लोहिया समग्र गांव के चयनित किसानों को कृषि विभाग से मिलने वाले बीज का भी वितरण किया गया।
उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने किसानों को बताया कि बीज हमेशा प्रमाणित और उन्न्त किस्म का ही बोना चाहिए। इससे फसल की पैदावार अधिक ली जा सकेगी। उन्होंने रबी फसलों को कीट से बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं के प्रयोग के बारे में बताया। ब्लाक के लोहिया समग्र गांव अमाव व निहालपुर के चयनित किसानों को चने, गेहूं के बीज बांटे गए।
उन्होेंने बताया कि बीज के अनुदान के लिए विभाग में पंजीकरण कराना जरूरी है। प्रशिक्षण में जितेंद्र सिंह, महेश कुमार शुक्ला, अंकित पांडेय, सत्यब्रत मिश्रा ने भी किसानों को फसल उत्पादन, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी जानकारी दी। इस मौके पर हरिश्चंद्र सिंह, आशीष सिंह, संतोष सिंह, रमेश सिंह, नयन सिंह, पशु चिकित्सक भुवनेश सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।