फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Audio of Prime Minister abusing goes viral

Fatehpur News: प्रधानपति का गाली-गलौज का ऑडियो वायरल

Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 25 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Audio of Prime Minister abusing goes viral
- पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। प्रधानपति का गाली गलौज और धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ है। प्रधानपति एक युवक को गाली गलौज और गोली मारने की धमकी दे रहा है। मामले की पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, प्रधान ने शिकायतकर्ता पर पहले गाली गलौज का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
बसफरा गांव के विनोद कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे नलकूप से घर जा रहा था। रास्ते में सामुदायिक शौचालय के पास प्रधान संध्या का पति राकेश यादव उसे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर राकेश यादव ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एक ऑडियो भी प्रधानपति का पुलिस को सौंपा है। आरोप है कि प्रधानपति उसे गाली गलौज कर रहा है। पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी। प्रधानपति ने बताया कि आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। पहले विनोद ने उसके साथ गाली गलौज की है। इसका आडियो भी है। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। मामला दोनों पक्षों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed